17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य दिल्ली मोदी मतलब विकास तो सांसद मनोज तिवारी ने क्या किया?

मोदी मतलब विकास तो सांसद मनोज तिवारी ने क्या किया?

7

मोदी मतलब विकास है तो खुद को मोदीभक्त बताने वाले मनोज तिवारी ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांसद रहते हुए कितना विकास किया। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट जो आपकी आंखें खोल देगी।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने जनता से विकास के वादें तो बहुत किए पर जब उन्हें पूरा करने की बात आई तो इलाके में विकास का ‘वि’ तक नजर नहीं आया। उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता सांसद मनोज तिवारी और उनके वादों से खासा नाराज है। इलाके के कुछ लोगों से जब सांसद तिवारी जी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी पिछले साढ़े चार सालों की आपबीती बताते हुए सांसद पर जमकर हमला बोला।

कुछ लोगों का तो कहना है कि सांसद चुनाव जीतने के बाद एक बार भी इलाके का दौरा करने नहीं आए। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि इलाके में कई दिनों तक सफाई कर्मचारी नहीं आते, कई बार तो उन्हें खुद ही कूड़ा उठाना पड़ता है।