17.6 C
New York
Saturday, June 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news निर्भया मामला: निचली अदालत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचा मुकेश

निर्भया मामला: निचली अदालत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचा मुकेश

2

निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड मामले का दोषी मुकेश सिंह अपनी उस याचिका को खारिज किए जाने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा जिसमें उसने 16 दिसंबर, 2012 को अपराध के समय राष्ट्रीय राजधानी में नहीं होने का दावा किया है। अदालत बुधवार को दोपहर बाद उसकी याचिका पर सुनवाई करेगी। निचली अदालत ने मुकेश की याचिका खारिज कर दी थी

और उसने ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ को उसके वकील को उपयुक्त परामर्श देने को भी कहा था। उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने पांच मार्च को मामले के चार दोषियों – मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 20 मार्च की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी देने के लिए मृत्यु वारंट जारी किया था।