17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news क्यों कहलाते हैं आमिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट?

क्यों कहलाते हैं आमिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट?

4

बॉलीवुड के मिस्टर परफैकशनिस्ट यानी आमिर खान का आज 55 साल के हो चुके हैं। कई फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले आमिर ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। वैसे तो आमिर किसी भी फिल्म को साइन करते हैं तो उस फिल्म में अपना 100 प्रतिशत देने की पूरी कोशिश करते हैं। इसलिए उनके काम के कई लोग दिवाने हैं।

क्यों कहलाते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट?

अगर आमिर किसी फिल्म को साइन करते हैं तो उस फिल्म को हिट बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ते। देखा जाए तो फिल्म को हिट बनाने में मेकर्स से ज्यादा मेहनत आमिर की होती है। खुद उनके को-स्टार्स और उनके साथ काम करने वाले उनके अन्य साथियों का कहना है कि आमिर काफी मेहनती हैं।

ऐसे हुई थी किरण राव से शादी !

पहली पत्नी रीना से हुए तलाक के बाद आमिर काफी डिप्रेस्ड चल रहे थे। ऐसे में फिल्म लगान की शुटिंग के दौरान आमिर की मुलाकात किरण से हुई और फिर शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला। साल 2005 में आमिर और किरण की शादी हो गई। वहीं साल 2011 में सेरोगेसी से दोनों का बेटा हुआ।