17.6 C
New York
Thursday, June 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पुंछ में पाक गोलीबारी से एक नागरिक घायल

पुंछ में पाक गोलीबारी से एक नागरिक घायल

5

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेंढर सेक्टर के गोहलाद गांव में सीमपार से हुई गोलीबारी में मोहम्मद रफीक (52) अपने घर के बाहर गोली लगने से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि रफीक को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उनकी जांघ में हुए घाव का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना को भी जवाब देना पड़ा।