17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 2026 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की पेशकश...

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 2026 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की पेशकश की

7

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में 2026 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने की पेशकश की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां तीसरे राज्य ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में कहा कि केन्द्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को एक आधिकारिक प्रस्ताव सौंपा जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत ही व्यावहारिक व्यक्ति हूं। मुझे पता था कि हम 2024 तक राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा नहीं बना पाएंगे। लेकिन 2026 तक, मुझे विश्वास है कि हमारा राज्य इसकी मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।’’