17.6 C
New York
Thursday, June 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली में सुबह छाए बादल

दिल्ली में सुबह छाए बादल

10

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान के लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 34 मिनट पर 251 था जो कि ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है।