17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर राज्य सरकार से मिली हरी...

कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर राज्य सरकार से मिली हरी झंडी

3

उत्तराखंड में होने वाले कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर बीते तीन दिनों से चर्चाओं के बाजार गर्म है। सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद से ये चर्चाएं और ज्यादा तेज हो गई हैं। सीएम धामी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने मंगलवार को देर रात नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। माना जा रहा है कि प्रदेश में होने वाले कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिल गई है।
कैबिनेट विस्तार और दायित्व बंटवारे को की लिस्ट लेकर सीएम धामी आज देहरादून वापस लौट रहे हैं। बता दें कि मंत्रिमंडल में विस्तार और दायित्व वितरण के विषय लंबे समय से लटकते आ रहे हैं। अब इसको हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रियों की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में उबाल आ गया है। जहां एक ओर मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में ऑपरेशन लोटस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो रही है। विपक्ष भी उत्तराखंड में किसी बड़े फेरबदल की आशंका जता चुका हैं।