17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood शानदार है सोनम कपूर की द जोया फैक्टर का ट्रेलर

शानदार है सोनम कपूर की द जोया फैक्टर का ट्रेलर

7

बॉलीवुड अक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पिछले दिनों फिल्म के कुछ पोस्टर्स को रिलीज किया गया था। पोस्टर्स सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म के कंटेंट की चर्चा है। फिल्म में सोनम कपूर, दलकेर सलमान लीड रोल में हैं। शानदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प है। इसे 20 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा फॉक्स स्टार स्टूडियो ने संभाला है।

सोनम की फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। फिल्म द जोया फैक्टर सोनम जोया सोलंकी का किरदार निभा रही हैं। जिसका जन्म 25 जून 1983 में हुआ । ये कहानी एक ऐसी लड़की की है जो खुद को अनलकी मानती है लेकिन उसके पिता उसे क्रिकेट के लिए बहुत लकी मानते हैं। जोया का क्रिकेट के लिए लकी मानते हैं। जिसकी वजह है अचानक इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी शूट का प्रोजेक्ट मिलना।

इस दौरान उसकी मुलाकात होती है क्रिकेट टीम के कैप्टन से, इस रोल को दलकेर सलमान ने निभाया है। जोया के क्रिकेट के लिए लकी चार्म होने की स्टोरी सबको पता चलती है और उसे सब क्रिकेट की देवी बना देते हैं। एक आम लड़की का नॉर्मल लाइफ से अचानक लाइमलाइट में आना, लोगों के जरिए पूजा जाना कहानी का सबसे बड़ा ट्व‍िस्ट है। फिल्म की कहानी शानदार है. 20 सितंबर को फिल्म रिलीज हो रही है।