17.6 C
New York
Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म सुर्यवंशी से नाराज चल रहे फैंस से अक्षय ने किया ये...

फिल्म सुर्यवंशी से नाराज चल रहे फैंस से अक्षय ने किया ये आग्रह….

7

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले ये फिल्म 2020 में ईद में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को चेंज कर दिया गया है। ताकि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म ‘इंशाल्लाह’ और ‘सूर्यवंशी’ आपस में न टकराए।

अब फिल्म 27 मार्च 2020 में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट चेंज होने से अक्षय कुमार के फैंस खफा हो गए थे। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस से आग्रह किया है कि वे ‘सूर्यवंशी’ के बारे में किसी भी नेगेटिव ट्रेंड को प्रमोट ना करें।

अक्षय ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “बीते कुछ दिनों में मैंने यह गौर किया है कि मेरे प्रिय लोग नेगेटिव ट्रेंड्स चला रहे हैं। जो आप हैं। मैं आपके गुस्से को देख सकता हूं, समझ सकता हूं और मैं बस हाथ जोड़कर इतनी प्रार्थना कर सकता हूं कि ऐसे ट्रेंड्स में आप सब लिप्त न हो”। अक्षय ने नेटिजेंस से भी फिल्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-