17.6 C
New York
Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जब शादी के 24 घंटे पहले सोफी ने किया था, अपने पति...

जब शादी के 24 घंटे पहले सोफी ने किया था, अपने पति से ब्रेकअप

8

हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर और जो जोनस ने शादी कर सबको हैरान कर दिया था। शादी के बाद सोफी की लाइफ जुड़े कई राज़ खुल रहे हैं। अब एक बार फिर से सोफी ने के एक खुलासे ने सबको हैरानी में डाल दिया है। बताते चलें कि सोफी रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी है।

गेम ऑफ थ्रोन्स फेम स्टार ने हाल ही में खुलासा किया कि लास वेगास में शादी से पहले जो और उनका ब्रेकअप हो गया था। सोफी ने बताया कि उनका और जो का साथ इतना आसान नहीं था। सोफी ने कहा कि शादी के 24 घंटे पहले वे और जो दोनों अलग हो गए थे। 24 घंटे के लिए दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

एक इंटरव्यू बातचीत के दौरान सोफी ने ऐसा करने की वजह भी बताई। सोफी ने कहा, “दरअसल, ये ब्रेकअप किसी लड़ाई की वजह से नहीं बल्कि शादी से कुछ वक्त पहले होने वाली घबराहट की वजह से हुआ था। वो दिन दोनों की जिंदगी का सबसे बुरा दिन था”। सोफी ने बताया कि एक सेकंड के लिए सोफी और जो दोनों ही ठंडे पड़ गए थे। 24 घंटे बाद दोनों शांत मन से साथ हुए और आगे बढ़े।