17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood गुंजन सक्सेना की बायोपिक का पहला लुक रिलीज, पायलट लुक में नजर...

गुंजन सक्सेना की बायोपिक का पहला लुक रिलीज, पायलट लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर

1

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर धड़क के बाद गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। जिसका पहला लुक रिलीज हो गया है। सामने आई तस्वीर में जाह्नवी प्लेन उड़ाते हुए नजर आईं तो वहीं दूसरी तस्वीर में एयरफोर्स अफसर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

इस फिल्म में जाह्नवी देश की पहली महिला आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। ‘धड़क’ के बाद जाह्नवी कपूर की यह दूसरी फिल्म है। ‘कारगिल वॉर’ फिल्म का फर्स्ट लुक धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडिल पर रिलीज किया गया है।

धर्मा प्रोडक्शन ने ट्विटर पर एक के बाद एक तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में जाह्नवी प्लेन उड़ाते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा- ‘उसने आसमान पर बहुत ऊंची उड़ान भरी जब लोग कहा करते थे लड़कियां पायलट नहीं बनती।’