17.6 C
New York
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म इंडस्ट्री से पीएम मोदी की दरख्वास्त,कश्मीर और लद्दाख में करे निवास...

फिल्म इंडस्ट्री से पीएम मोदी की दरख्वास्त,कश्मीर और लद्दाख में करे निवास  

3

केंद्रीय मंत्री द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव स्वीकार कर  लिया गया। जिसके बाद पुरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में हुए बदलाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था।

पीएम मोदी ने फिल्म इंडस्ट्री से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिल्मों की शूटिंग और वहां निवेश आदि के लिए आग्रह भी किया था। उनके इस संबोधन के बाद कार्निवल सिनेमा ने घोषणा की है कि ये मल्टीप्लेक्स चेन जम्मू और कश्मीर में 30 स्क्रीन्स खोलने जा रही है और इसके अलावा 5 स्क्रीन्स लद्दाख के क्षेत्र में भी होंगी।

पीएम मोदी ने हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े लोगों से दरख्वास्त की कि इन लोगों को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में निवेश के बारे में सोचना चाहिए और फिल्म की शूटिंग्स से लेकर, थियेटर्स और अन्य साधनों की स्थापना के बारे में सोचा जाना चाहिए और उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए।