17.6 C
New York
Wednesday, July 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कुछ ऐसी रही जबरिया जोड़ी के पहले दिन की कमाई

कुछ ऐसी रही जबरिया जोड़ी के पहले दिन की कमाई

9

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म जबरिया जोड़ी शुक्रवार 9 अगस्त को रिलीज हो गई है। बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित इस फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुस्त रहा।

फिल्म ने ओपनिंग डे में इतनी कमाई की है। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कहा गया था कि फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसकी कमाई कुछ और ही बयां कर रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन को साझा करते हुए बताया कि जबरिया जोड़ी ने पहले दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म को अच्छे वीकेंड के लिए दूसरे और तीसरे दिन अच्छे बिजनेस की जरूरत है।