17.6 C
New York
Monday, September 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इस वीडियो पर मचा लव जिहाद का घमासान

इस वीडियो पर मचा लव जिहाद का घमासान

36

एक सर्फ कंपनी की ओर से जारी किए गए वीडियो में होली के मौके पर हिन्दू लड़की की मुस्लिम लड़के से दोस्ती की कहानी दिखाए जाने पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड करने लगा है। जहां कई लोग इस वीडियो को हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव के लिए खूबसूरत बता रहे हैं, वहीं कई लोग इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

इस वीडियो को यूट्यूब पर 80 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक लड़की अपने लगभग हमउम्र मुस्लिम दोस्त को होली के दिन साइकिल पर बिठाकर नमाज पढ़ने के लिए ले जाती है।

इस दौरान लड़की रंगों से नहाई हुई होती है, जबकि लड़का सफेद कुर्ते पायजामे में रंगों से बचा हुआ होता है। लड़की मस्जिद के पास उसे छोड़ते हुए बोलती है कि आने पर रंग पड़ेगा।

काफी लोगों ने इस वीडियो को बेहद खूबसूरत बताया है। हालांकि, लोगों के एक समूह ने वीडियो की कहानी को लव जेहाद जैसी चीजों से जोड़ा है। ट्विटर पर हैशटैग के साथ भी काफी ट्वीट किए गए हैं।

हिन्दू और मुस्लिम, दोनों तबकों के कुछ लोगों ने वीडियो का विरोध किया है। कई लोगों ने जहां हिन्दुओं का अपमान बताया है, वहीं कई लोगों ने मुस्लिमों का अपमान भी बताया है।