17.6 C
New York
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh PM मोदी ने “क्वाड” बैठक के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने...

PM मोदी ने “क्वाड” बैठक के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का दिया न्योता, ट्रंप ने स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं.”

17

भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों को एक नई मजबूती मिली है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी क्वाड (QUAD) शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और कहा कि वह भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं। यह आगामी दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय सुरक्षा, और इंडो-पैसिफिक सहयोग को और मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान:
“क्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने न्योता स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं.”

क्या है क्वाड?
क्वाड यानी Quadrilateral Security Dialogue एक रणनीतिक समूह है जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और मुक्त व्यापार सुनिश्चित करना है।