17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्मफेयर आवार्ड 2019 में आलिया की फिल्म राजी का जलवा…

फिल्मफेयर आवार्ड 2019 में आलिया की फिल्म राजी का जलवा…

4

64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का मुंबई के जियो गॉर्डन में यह अवॉर्ड समारोह हुआ। इस अवसर पर हिन्दी सिनेमा के सभी दिग्गज सितारे एक ही छत के नीचे एक साथ इकट्ठा हुए। अगर अवॉर्ड की बात की जाए तो इस बार के फिल्मफेयर अवॉर्ड में आलिया भट्ट की फिल्म राजी सबसे आगे निकल गई।

दरअसल फिल्म राजी के लिए आलिया भट्ट को बेहतरीन अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। वहीं इस फिल्म की र्निदेशक मेघना गुलजार को भी फिल्म के र्निदेशन के लिए अवॉर्ड मिला। आपको बता दें कि आलिया भट्ट को दूसरी बार बेहतरीन अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।

इससे पहले भी आलिया को यह फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला चुका है। इसके अलावा इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का भी अवॉर्ड दिया गया और साथ ही अरिजीत सिंह को फिल्म राजी के गाने ऐ वतन के लिए अवॉर्ड मिला। इसी तरह इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीतने के साथ ही 2018 की कई बड़ी फिल्मो को पीछे छोड़ दिया।

अब इस फिल्म की बात की जाए तो तकरीबन तीस करोड़ के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने कुल 195 करोड़ की कमाई पिछले साल की थी। यह फिल्म देशभक्ति की सच्ची घटना पर आधारित है। इसे लोगो ने काफी पसंद भी किया। वैसे तो आलिया भट्ट को फिल्मो में काफी समय हो गया है।

उनका खुद का भी यही मानना है, फिल्म राजी अब तक उनके करियर की सबसे खास फिल्म है, उनके अभिनय की भी सब ने तारीफ की। फिल्म राजी में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी मुख्य भुमिका में है, हलांकि हिन्दी सिनेमा में विक्की कौशल नए है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में एक अच्छी भूमिका निभाई थी।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-