17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए कितना कमा रही है अजय की फिल्म?

जानिए कितना कमा रही है अजय की फिल्म?

4

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं। बॉलीवुड के ऑलराउंडर कहे जाने वाले अजय जब भी किसी कॉमेडी फिल्म के साथ आते हैं लोगों को खूब हंसाते हैं। दे दे प्यार दे में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई कर ली है। तरण ने कहा- धीमी शुरुआत के बाद शाम और रात के शोज में काफी भीड़ हुई। फिल्म के दूसरे और तीसरे दिन का कलेक्शन इसकी कमाई में मजबूती लाएगा। शुक्रवार को फिल्म ने 10.41 करोड़ की कमाई की।

फिल्म के सामने ऐसी कोई बड़ी चुनौती फिलहाल नजर नहीं आ रही जो इसके कलेक्शन को रोक सके। सलमान खान की भारत अगले महीने रिलीज हो रही है और क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के मैच भी अगले महीने से हैं। IPL के टुर्नामेंट भी खत्म हो चुके हैं और समय के साथ साथ अब एवेंजर्स का क्रेज भी खत्म हो रहा है। ऐसे में अजय देवगन, तबू और राकुल प्रीत के अभिनय से सजी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।