17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, देश–विदेश से शुभकामनाओं की बौछार

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, देश–विदेश से शुभकामनाओं की बौछार

9

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश–विदेश से उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा— “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने अपने असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति विकसित की है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।”

अमित शाह बोले – ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं मोदी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा— “करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।”

राजनाथ सिंह ने कहा – संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा— “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदी जी ने भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है। गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मिसाल है।”

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी देश को आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दिशा में मजबूती प्रदान कर रहे हैं। “ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो ताकि वे भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सफल हों।”

विपक्ष और आम जनता की ओर से भी बधाइयाँ

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं के साथ–साथ विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर देशभर से लाखों लोग पीएम मोदी को बधाइयाँ दे रहे हैं।