17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इस न्यूलीवेड कपल ने अमृतसर में दी रिसेप्शन पार्टी, शामिल हुए ये...

इस न्यूलीवेड कपल ने अमृतसर में दी रिसेप्शन पार्टी, शामिल हुए ये खास लोग

10

छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग यानि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने अमृतसर में शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिस पार्टी में अनके कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

आपको बता दें, कि सोशल मीडिया पर कपिल-गिन्नी के वेडिंग रिसेप्शन के फोटो तो लगातार रुकने के नाम ही नही ले रहे है। इसी के साथ कपिल के फैनक्लब पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कॉमेडियन भारती, कपिल-गिन्नी संग डांस करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियों मे कपिल के दोस्तों की पूरी टीम ने न्यूलीवेड कपल को चारो तरफ से घेरा हुआ है। बता दें, इस वीडियो में भारती सिंह और सुमोन चक्रवर्ती गिन्नी के साथ डांस कर रही हैं और इसके बाद कपिल भी उन्हें ज्वॉइन करते हैं तो वहीं स्टेज पर सिंगर दलेर मेहंदी गाना गा रहे हैं। तभी दूसरा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें कपिल अपनी मां को केक खिला रहे हैं।

कपिल की शादी में पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी। सुमोन चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, आरती सिंह, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और राजीव शादी और रिसेप्शन में शामिल हुए। शादी के बाद कपिल को सोशल मीडिया पर फैंस ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।

आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट