17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता 1 दिसंबर से नयी कीमतें लागू

एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता 1 दिसंबर से नयी कीमतें लागू

0

 : घरेलू गैस की बडी कीमतों को आम जनता झेल रही थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दामों में कमी के असर से शुक्रवार को एलपीजी के दाम 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुए हैं। जबकि, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 133 रुपये कम हुए हैं। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। चाहे सब्सिडी वाला हो या बिना सब्सिडी वाला। बिना सब्सिडी बाले के लिए अब ग्राहक को 809.50 रुपये देना होगा। अभी इसकी कीमत 942.50 रुपये थी।

वहीं सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर की कीमत अब 507.42 रुपये से घटाकर 500.90 रुपये की गयी है। इस प्रकार उपभोक्ताओं को प्रति सिलिंडर 6.52 रुपये की राहत मिलेगी। दिल्ली में यह 1 दिसंबर से लागू। देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, एलपीजी के दामों में ये कमी जून के बाद से करीब छह महीने की लगातार बढ़ोतरी के बाद दर्ज की गई है।

कीमतों में इस गिरावट से पहले तक प्रति सिलेंडर दामों में 14.13 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई। एलपीजी की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं। जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है। और जब कीमतें कम होती है। तो सब्सिडी में कमी की जाती है।

सरकार साल भर में 14.2 किलो वाले 12 सिलेंडरों पर सीधे ग्राहकों के बैंक खाते में सब्सिडी देती है। टैक्स नियमों के मुताबिक, रसोई गैस पर जीएसटी ईंधन के बाजार भाव के आधार पर ही तय की जाती है। ऐसे में सरकार ईंधन की कीमत के एक हिस्से को तो सब्सिडी के तौर पर देती है।  लेकिन टैक्स का भुगतान बाजार दर पर ही करना होता है। एलपीजी के अलावा पिछले छह सप्ताह में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी कमी देखी गई है। पेट्रोल के दामों में 9.6 रुपये और डीजल में 7.56 रुपये लीटर की कटौती हुई है।