17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एजाज खान को एंटी नारकोटिक्स सेल ने किया गिरफ्तार, मिलीं 8 प्रतिबंधित...

एजाज खान को एंटी नारकोटिक्स सेल ने किया गिरफ्तार, मिलीं 8 प्रतिबंधित गोलियां…

15

एक्टर एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस ने ड्रग्‍स के साथ देर मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। उनके पास से प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की 8 गोलियां बरामद हुईं। गोलियों का वजन 2.3 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 2.2 लाख रुपए है। एजाज के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

एजाज बिग बॉस-7 में साथी कन्टेस्टेंट के साथ मारपीट के बाद सुर्खियों में आए थे। अब उन्हें मुंबई के कोर्ट में आज 23 अक्टूबर को पेश किया जाएगाl उन्हें मुंबई के बेकसूर होटल से गिरफ्तार किया गयाl

जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक टिप मिली की नवी मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी चल रही हैl जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारा और अभिनेता एजाज खान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लियाl गौरतलब है कि एजाज खान उनके विवादित और भड़काऊ बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

इतना ही नहीं सदा प्रचार के भूखे एजाज खान कई बार डिजिटल मीडिया का दुरूपयोग करते पाए गए हैl इसके अलावा वह बिग बॉस के घर में भी काफी झगड़ा और बिना कारण लोगों से उलझते नजर आते थे। 

एजाज एक्ट्रेस निधि कश्यप के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में निधि ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 2011 में निधि ने शिकायत वापस ले ली थी और अब एजज खान पर एक मॉडल को अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का आरोप लग चुका है। मॉडल ने एजाज खान पर आरोप लगाया था कि एजाज ने उसे आपत्तिजनक फोटो भेजी थी।

यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ना चाहते है,तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-