17.6 C
New York
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लंदन में राहुल गांधी ने भारत का किया अपमान !

लंदन में राहुल गांधी ने भारत का किया अपमान !

12

लंदन में राहुल गांधी ने भारत और चीन की तुलना रुस और यूक्रेन से कर दी है। राहुल गांधी ने कहा की डोकलाम और गलवान भारत चीन के बीच ठीक उसी तरह विवादित हैं जैसा की यूक्रेन के लिए रुस। राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए पूछा है की जब भी विदेश जाते हैं तो भारत के विरोध की बात करते हैं।

राहुल गांधी के देश में कैरोसीन छिड़कने वाले बयान पर भाजपा नेता ने 1984 दंगो पर कांग्रेस से सवाल किया है की तब देश में केरोसीन किसने छिड़का था जिसकी वजह से इतना बड़ा नरसंहार हुआ। लंदन में राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा ने देश में मिट्टी का तेल छिड़का है। राहुल गांधी जी, मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है। 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे।

भाजपा ने सवाल उठाया है की एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाडने में लगी है।