17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अहमदाबाद में AIFDSA के कार्यक्रम में पहुंचे CM भूपेंद्र पटेल, 22 राज्यों...

अहमदाबाद में AIFDSA के कार्यक्रम में पहुंचे CM भूपेंद्र पटेल, 22 राज्यों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

33

अहमदाबाद में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन 2022 में  मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा की ड्राइविंग स्कूलों की भूमिका महत्वपुर्ण है रोड सेफ्टी से लेकर ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए आपका उत्तरदायित्व अहम है।

भारत की सड़को पर ड्राइविंग को लेकर काफी परेशानियां हैं जिनका हल निकाल कर ड्राइविंग स्कूल देश की सेवा ही कर रहा है। इस कार्यक्रम में 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की इस कार्यक्रम में अलग अलग राज्यों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कई भेंटें दी जबकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या से विशेष तौर पर भगवान राम मंदिर की प्रतिमा एंव चित्र भेंट दिया गया।