खाते हो भारत का हो और गाते पाकिस्तान…लंदन में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता का पलटवार

1
भाजपा के खिलाफ शिवसेना किसी भी मुद्दे को हाथ से नहीं जाने देना चाहती भले ही इसमें देश की साख पर ही सवाल क्यों न उठ रहे हों।राहुल गांधी की केरोसीन वाले बयान पर शिव सेना उनके समर्थन में उतर आई है। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान का बचाव करते हुए कहा है की जो राहुल कह रहे हैं वहीं हम भी कह रहे हैं। हम ये भी कह रहे हैं की सिर्फ एक चिंगारी से देश में बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। संजय राउत ने कहा राहुल जो कह रहे हैं वह हम अलग शब्दों में कह रहे हैं। राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी और विपक्ष आमने सामने आ गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है की कांग्रेस देश में सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान देती रही है।
मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा की राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है
लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा की राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ ऐसी बात करना शर्मनाक है।
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के ख़िलाफ़ बात कर रहे हो। यह बहुत गंभीर मामला है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया राहुल गांधी पर जमकर हमलावर हुए
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में मिडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमलावर हुए और कहा, राहुल गांधी जी ने दूसरी आपत्तिजनक टिप्पणी जो की है उसमें उन्होंने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा और पकिस्तान वो मुल्क है जो आजादी के 75 वर्ष में आधे समय तानाशाह हुकूमत रही है।
लंदन में राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा ने देश में मिट्टी का तेल छिड़का है, राहुल गांधी जी, मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है.
1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे। एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाडने में लगी है।
आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ्य राजनीति का ये एक हिस्सा है लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी।राहुल गांधी जी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं।