17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद को टीएमसी ने गोवा का अध्यक्ष...

पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद को टीएमसी ने गोवा का अध्यक्ष किया नियुक्त

7

एजेंसी:-पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद को टीएमसी ने गोवा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। जिसमे की कीर्ति आजाद ने अपना राजनीतिक सफर भी भाजपा से शुरू किया था और बाद में कांग्रेस के दामन को थामा था।

तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को ही पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को गोवा में पार्टी का एक नया प्रभारी नियुक्त किया है। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए आजाद पिछले ही वर्ष कांग्रेस को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। उससे पहले की वह बिहार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद में थे। भारतीय जनता पार्टी के बाद में उन्होंने कांग्रेस के दामन को थामा था और फिर टीएमसी में चले गए।

आजाद को पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा के स्थान पर, गोवा में पार्टी का एक नया प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने एक बयान में ये जारी करके बताया है कि आजाद की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले ही, कांग्रेस को छोड़ कर कई नेता तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे लेकिन चुनाव में टीएमसी को मुंह की खानी पड़ गयी थी।