मॉडल से अश्लील हरकत करने वाला इवेंट ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार

1

थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले एक इवेंट ऑर्गेनाइजर के खिलाफ एक मॉडल से अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता आरोपी की पत्नी की सहेली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया

कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एस टी टावर में रहने वाला गुरूप्रीत सिंह इवेंट आर्गेनाईजिंग का काम करता है। उसने पत्नी की सहेली से बीती रात अश्लील हरकत की। सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना बिसरख में दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।