17.6 C
New York
Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुख्यमंत्री ने दिलाई सेवानिवृत IAS विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त...

मुख्यमंत्री ने दिलाई सेवानिवृत IAS विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ

19

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सेवानिवृत आईएएस विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों ने हिंदी में शपथ ली।

बता दें कि महामहिम राज्यपाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 की उपधारा 3 के अधीन समिति की सिफारिश पर सेवानिवृत आईएएस विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है।

इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल मौजूद रहे। इनके साथ-साथ मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, एसीएस राजीव अरोड़ा, डॉ. सुमिता मिश्रा, जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व शपथ लेने वाले अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।