17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं को पांच लाख की बीमा

वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं को पांच लाख की बीमा

7

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांच लाख रूपये की मुफ्त दुर्घटना बीमा को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नजदीकी क्षेत्र में ट्रॉमा पीड़ितों का मुफ्त इलाज भी किया जायेगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यहां राजभवन में शनिवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की 63वीं बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रदेश के राज्यपाल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सामूहिक दुर्घटना बीमा कवर को बढ़ाने की बोर्ड ने मंजूरी दे दी।

प्रवक्ता ने बताया कि वैष्णोदेवी आने वाले पांच साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं में प्रत्येक का दुर्घटना बीमा कवर 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है और 5 साल से कम उम्र के श्रद्धालुओं का 3 लाख रुपये का बीमा कवर होगा, जो इस वक्त 1 लाख रूपये है।