17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गुरुग्राम:रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने के चक्कर में जन शताब्दी एक्सप्रेस की...

गुरुग्राम:रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने के चक्कर में जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए चार युवक, दर्दनाक मौत

6

दिल्ली-रेवाड़ी रेल मार्ग पर बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।हादसे के वक्त जन शताब्दी एक्सप्रेस जयपुर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि चार युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल से ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे में शव क्षत-विक्षत हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, चारों मृतकों की पहचान कर ली गई है। चारों मृतक गुरुग्राम के देवीलाल कालोनी के रहने वाले थे। हादसे वाली जगह से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित देवीलाल कालोनी में चारों युवक रहते थे।

बताया जा रहा है कि ये चारों लोग घूमते-टहलते वहां गए थे। ये लोग सामने से आ रही ट्रेन के सामने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे।तभी ये हादसा हो गया।हादसे के वक्त चारों युवकों को ट्रेन से बचने तक का मौका नहीं मिला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजवा दिया गया है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।