17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य उत्तराखंड उत्तराखंड में बन रहा ब्लैक फंगस कोरोना से ज्यादा जानलेवा

उत्तराखंड में बन रहा ब्लैक फंगस कोरोना से ज्यादा जानलेवा

4

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) को लेकर चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में रोजाना न इस बीमारी के नए मरीज मिल रहे हैं, बल्कि मरीजों की मृत्यु दर में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 13 और व्यक्तियों में फंगस की पुष्टि हुई। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में फंगस के अब तक 369 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 58 मरीजों की मौत हो चुकी है और 35 ठीक हो चुके हैं। देहरादून में फंगस के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। एम्स ऋषिकेश में ही अब तक इस बीमारी से पीडि़त 228 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसी तरह हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 34, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 27, दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में 20 और मैक्स अस्पताल में फंगस पीडि़त 14 मरीज भर्ती हो चुके हैं। नैनीताल में भी अब तक 32 मामले मिल चुके हैं। इसके अलावा हरिद्वार से तीन, उत्तरकाशी से दो और ऊधमसिंह नगर से एक मामला रिपोर्ट हुआ है।