17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आज आएंगे अखिलेश यादव, तैयार हो रही सपा की चुनावी रणनीति

आज आएंगे अखिलेश यादव, तैयार हो रही सपा की चुनावी रणनीति

6

सपा कार्यकर्ताओं ने मथुरा के मसानी लिंक रोड स्थित ओम पैराडाइज मैरिज होम में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। जिसका आज दूसरा दिन है। और आज सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।दोपहर एक बजे कार्यक्रम स्थल ओम पैराडाइज पहुंचेगे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वह जयसिंहपुरा स्थित अखिल भारतीय बंजारा उदासीन आश्रम, उदासीन टीला जाएंगे। तीसरे पहर वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। वह विनीत नारायण के वृंदावन स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शुक्रवार को सपा प्रमुख सुबह दस बजे कालीमर्दन मंदिर जयकुंड गांव जैत पहुंचेंगे। यहां से ब्रह्मावन चौमुहां होते हुए वह राधारानी मंदिर बरसाना पहुंचकर दर्शन करेंगे। दोपहर 12.20 बजे वह रसिक संत विनोद बाबा से बरसाना में मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 19 को बाजना इंटर कालेज में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करेंगे।2022 के विधानसभा चुनाव का चक्रव्यूह भेदने को अब सपा इंटरनेट मीडिया को भी हथियार बनाएगी। बुधवार को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेताओं ने इसके गुर सिखाए। तीन जिलों के कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस तरह से वह इंटरनेट मीडिया में अपने तर्कों के जरिए विपक्षियों को न केवल मात देंगे बल्कि लोगों को जोड़ेंगे भी। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन वरिष्ठ नेताओं ने मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस के कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। पार्टी की आइटी सेल से जुड़े बीके राय ने इंटरनेट मीडिया पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी के नेताओं के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर कोई टिप्पणी करता है, तो उसे सटीक तर्कों से जवाब दें। पार्टी की नीतियों और विपक्षियों की खामियों को भी इंटरनेट मीडिया के जनता को बताया जाए। आइटी सेल से जुड़े रमेश बघेल ने कहा कि अपने वोटरों को अधिक से अधिक जोड़ना है। उन्हें पार्टी की हर नीति की जानकारी देनी है। गांव-गांव अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ें। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दो सत्रों में हुए प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत चुनाव से लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया। पूर्व सांसद अखिलेश सिंह, एमएलसी आनंद भदौरिया, सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन पांडेय ने संबोधित किया। संचालन एमएलसी शशांक यादव ने किया। इस मौके पर ठाकुर किशोर सिंह, डा. राजन रिजवी, भारत भूषण शर्मा, नरेश सिंह, नीतू चौधरी, शिवकुमार यादव, जागेश्वर यादव, तनवीर अहमद, अरुण दीक्षित आदि मौजूद रहे।