17.6 C
New York
Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news योग दिवस 2022: ITBP के भारतीय हिमवीरों ने 17000 फीट की ऊंचाई...

योग दिवस 2022: ITBP के भारतीय हिमवीरों ने 17000 फीट की ऊंचाई पर किया योगा

23

सिक्किम: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) के जवानों ने उत्तराखंड में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर एक योग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में बड़ी तादाद में जवानों ने हिस्सा लिया।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) के जवानों ने सिक्किम में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर एक योग सत्र का आयोजन किया। ये वीडियो बॉर्डर पर कठिन परिस्थितियों में भी पूरे दमखम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले भारतीय जवानों के अदम्य साहस को दिखाता है। इसका वीडियो और फोटो ITBP ने खुद Tweet किए हैं। ITBP ने अपने ऑफिशियल twitter पर इसकी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीर आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की तैयारी में बर्फ की परिस्थितियों में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग सत्र के दौरान। 17000 फीट की ऊंचाई पर योग कर रहे हैं। पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भी ITBP कर्मियों ने लद्दाख में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर योग किया था।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस साल दुनिया भर में 21 जून तक- ‘100 दिन, 100 शहर और 100 संगठन’ थीम पर आधारित एक अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत योग कार्यक्रम, योग प्रदर्शन, कार्यशालाएं और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।