17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news महिला क्रिकेट टी20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ...

महिला क्रिकेट टी20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ गेंदबाजी चुनी

6

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में गुरुवार को यहां ‘ग्रुप ए’ के मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम में आज दो बदलाव किए गए, अरुंधति रेड्डी और ऋचा घोष की जगह टीम में स्मृति मंधाना और राधा यादव को शामिल किया गया। वहीं न्यूजीलैंड ने रोजमेरी मेयर और एना पीटरसन को टीम में शामिल किया।

भारतीय टीम पहले दो मैचों में मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को मात दे चुकी है। टीमें इस प्रकार हैं : भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़। न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), रेचेल प्रीस्ट (विकेटकीपर), सूजी बेट्स, मैडी ग्रीन, केटी मार्टिन, अमेलिया केर, हेले जेन्सेन, एना पीटरसन, लीग कास्पेरेक, ली ताहुहु और रोजमेरी मेयर ।