17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरबा में दो ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से एक चालक जिंदा...

कोरबा में दो ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से एक चालक जिंदा जला

8

दो ट्रेलर के बीच हुई सीधी टक्कर के बाद दोनों वाहन में आग लग गई। एक ट्रेलर का चालक क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर फंस गया और आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। करीब आधा घंटे बाद एक निजी पावर कंपनी की दमकल मौके पर पहुंची, तब तक वाहन जल कर खाक हो चुके थे। चालक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

दीपका-पाली मार्ग में बसीबार के पास अंधे मोड़ पर रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह सड़क दुर्घटना हुई। अंकित जैन ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाली ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एयू 2595 को लेकर चालक संतोष पुत्र मंगल दास (32) पाली से दीपका खदान कोयला लेने जा रहा था। इधर, दीपका खदान से कोयला लेकर ट्रेलर सीजी 04 एफबी 4577 का चालक रूपेश साहू पुत्र दुखीराम (35) बिलासपुर की ओर जा रहा था।

दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे, इस वजह से मोड़ पर भिड़ंत हो गई। खाली ट्रेलर कोयला लोडेड ट्रेलर के डीजल टैंक से जाकर टकराई। क्षतिग्रस्त होने की वजह से डीजल टैंकर से बह गया और बैटरी स्पार्क करने से आग लग गई। घटना के बाद रूपेश गाड़ी से कूद कर भाग निकला, जबकि खाली ट्रेलर का चालक संतोष क्षतिग्रस्त हो चुके केबिन में स्टेयरिंग के बीच फंस गया।