17.6 C
New York
Friday, June 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ट्रंप ने जुलाई तक अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म होने...

ट्रंप ने जुलाई तक अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म होने की जताई उम्मीद

5

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हजारों लोगों की जान लेने वाली और दुनिया भर के देशों के जनजीवन की रफ्तार थामने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से अमेरिका को जुलाई अंत तक निजात मिल सकती है। प्रकोप से कब तक पार पाया जा सकेगा के सवाल पर ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा,

“ मुझे ऐसा लगता है कि अगर हम इस दिशा में बहुत अच्छे से काम करें तो उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त तक हमें इससे छुटकारा मिल जाएगा। ” ट्रंप का कहना है कि वायरस के चलते अमेरिका “संभवत:” आर्थिक मंदी की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकियों से 10 से अधिक की संख्या में कहीं भी जमा ना होने की अपील करते हैं।