17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, एक की मौत, कई...

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, एक की मौत, कई घायल

4

उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सभी यात्री ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। ट्रक में कुल 15 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में घायल चार यात्रियों को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं आठ घायलों का इलाज नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एक व्यक्ति का उपचार फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जांच की जा रही है कि ट्रक पलटने का कारण तकनीकी खराबी थी या तेज रफ्तार।

कांवड़ यात्रा के दौरान यह हादसा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े करता है। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता और ट्रैफिक निगरानी की मांग तेज हो गई है।