17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के बेटे को प्रत्याशी...

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के बेटे को प्रत्याशी बनाया

4

राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा हरियाणा में दो प्रत्याशियों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस ने राज्य के पार्टी विधायकों के मांग पर गौर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। हरियाणा में राज्यसभा सीटों के तीनों उम्मीदवार, भाजपा के दुष्यंत गौतम और राम चंदर जांगर तथा कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल करेंगे। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा दिन में की, जबकि कांग्रेस ने 42 वर्षीय दीपेंद्र हुड्डा के नाम का ऐलान देर शाम किया।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा का राज्यसभा कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है राज्यसभा सीट के लिए शैलजा और दीपेंद्र के बीच उम्मीदवारी की दौड़ थी। लेकिन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दीपेंद्र की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। रोहतक के विधायक बीबी बत्रा ने दावा किया कि अधिकतर कांग्रेस विधायक दीपेंद्र को प्रत्याशी बनाने के पक्ष में है। हरियाणा के 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 31 विधायक हैं जिनमें अधिकतर हुड्डा के विश्वस्त हैं।