17.6 C
New York
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म ‘सांड की आंख’ में अपने रोल की वजह से ट्रोल हुई...

फिल्म ‘सांड की आंख’ में अपने रोल की वजह से ट्रोल हुई एक्ट्रेस..

7

तापसी पन्नू फिल्म ‘सांड की आंख’ में जल्द ही नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो 60 साल की शूटर दादी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के पोस्टर सामने आ चुके हैं। लेकिन लुक को लेकर तापसी पन्नू की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। अब ट्रोलिंग पर पर तापसी ने अपना रिएक्शन दिया है।

तापसी ने कहा- सांड की आंख के फर्स्ट लुक पोस्टर की आलोचना होने पर आश्चर्य हुआ, क्योंकि मैंने और को-स्टार भूमि पेडनेकर को उन किरदारों में ढलने के लिए काफी समय लगा। क्योंकि इसमें हमें अपने से दोगुनी महिला के किरदार में दिखना था।

तापसी ने कहा- ‘मैं बहुत हैरान हूं। यह सोचकर हंसी आ रही है कि किसी ने मुझसे सवाल नहीं किया जब मैंने 30 साल की उम्र में एक कॉलेज की लड़की का किरदार निभाया था। कोई भी सवाल नहीं करता है जब ज्यादा उम्र वाले एक्टर कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाते हैं, जो उम्र में अपने किरदारों के तिगुनी उम्र के होते हैं। तब उस समय कुछ भी नहीं होता है’।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-