spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 11 दिनों में तोड़े कई...

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 11 दिनों में तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

12

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की राय भले अलग-अलग हो, लेकिन कमाई के मामले में यह हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

सिर्फ 11 दिनों में ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

11 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 11 दिनों में 846.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1361.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने जवान को पीछे छोड़ दिया है।

वर्ल्डवाइड टॉप फिल्मों में शामिल

अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने केजीएफ: चैप्टर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अभी भी दंगल, बाहुबली 2: द कंक्लूजन और पुष्पा 2 जैसी फिल्में इससे आगे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ अभी भी अपने पहले पार्ट धुरंधर से पीछे है, जिसने वर्ल्डवाइड 1428 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर 2’ अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर अभी भी ‘धुरंधर’ कायम है।

नॉर्थ अमेरिका में भी रिकॉर्ड

फिल्म ने विदेशी बाजार में भी शानदार प्रदर्शन किया है। नॉर्थ अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ ने 22 मिलियन डॉलर (करीब 205 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही इसने बाहुबली 2: द कंक्लूजन का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।