17.6 C
New York
Tuesday, September 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सनी देओल को मिला टिकट कविता खन्ना हुई नाराज

सनी देओल को मिला टिकट कविता खन्ना हुई नाराज

7

: लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब के गुरुदासपुर से बीजेपी ने सनी देओल को टिकट दे दिया है। दिवंगत एक्टर और पूर्व बीजेपी सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने भारतीय जनता पार्टी की गुरदासपुर सीट से टिकट नहीं मिलने की बात पर कहा, “किसी ने भी मुझे पार्टी के लिए प्रचार करने को नहीं कहा है।

मुझे नामांकन के दौरान पार्टी जॉइन करने को कहा गया था, मुझे यह आश्वासन दिया गया था कि मुझे टिकट दिया जाएगा मैं इस बात से बहुत ज्यादा आहत हूं।

कविता खन्ना ने कहा, “मुझे यह कहना होगा कि जो हुआ है वह दोबारा नहीं होना चाहिए.” बता दें कि कविता खन्ना के पति विनोद खन्ना जब-जब गुरदासपुर सीट से खड़े हुए हैं तभी भाजपा उस सीट से चुनाव जीती है।

विनोद के बाद भाजपा किसे उस सीट से खड़ा करेगी इस पर काफी चर्चा चल रही थी, लेकिन अब अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल यहां से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं

कविता खन्ना कहती हैं कि उन्हें कई राष्ट्रीय दल के नेताओं ने सम्पर्क किया है, वो कहती हैं, ”मैं देश की सेवा करना चाहती हूं. मैं देशभक्तों के परिवार से आती हूं. मैं मोदी जी को 1999 से जानती हूं जब वो पंजाब के प्रभारी थे।

सनी देओल को बीजेपी ने पंजाब की अपनी परंपरागत लोकसभा सीट गुरुदासपुर से उम्मीदवार बनाया है. गुरुदासपुर लोकसभा सीट से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद खन्ना सांसद हुआ करते थे, विनोद खन्ना के निधन के बाद उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा कर लिया था। सनी देओल ने कुछ ही दिनों पहले पार्टी जॉइन किया और बीजेपी उनको गुरदासपुर से चुनाव लड़वा रही है।