17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood संजय की पॉलिटिकल ड्रामा की फिल्म प्रस्थानम का ट्रेलर रिलीज

संजय की पॉलिटिकल ड्रामा की फिल्म प्रस्थानम का ट्रेलर रिलीज

4

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पॉलिटिकल थ्रिलर में संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अली फजल और चंकी पांडे अहम रोल में दिखेंगे। डायरेक्टर देवा कट्टा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। संजय दत्त की ये फिल्म 2010 में आई साउथ की मूवी प्रस्थानम की हिंदी रीमेक है।

प्रस्थानम में 1 दशक बाद मनीषा कोइराला और संजय दत्त साथ नजर आएंगे। दोनों ने 2008 में आई फिल्म महबूबा में साथ काम किया था। प्रस्थानम के लुक पोस्टर्स और टीजर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। टीजर फैंस को दमदार लगा था।

संजय दत्त मूवी में बलदेव प्रताप सिंह के रोल में दिखेंगे, जो कि एक बाहुबली नेता है। जैकी श्रॉफ गैंगस्टर बने हैं. जैकी और संजय की इस फिल्म में केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों एक दूसरे के खास दोस्त के रोल में दिखेंगे। वही संजय दत्त और जैकी को चुनौती चंकी पांडे देते हुए नजर आएंगे। वही संजय दत्त के बेटे के रोल में अली फजल दिखाई देंगे।