17.6 C
New York
Friday, June 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood दबंग 3 के लिए सलमान कर रहे हैं स्पेशल तैयारी

दबंग 3 के लिए सलमान कर रहे हैं स्पेशल तैयारी

3

सलमान खान के चुलबुल पांडे वाले अंदाज को कोई नही भूलने वाला। ये एक ऐसा किरादार है, जिससे सलमान अपने फैंस का दिल जीतने से पीचे नही हटते। फिल्म के दो पार्ट पहले रिलीज हो चुके हैं। अब इसके बाद दबंग 3 की तैयारी जोरो-शोरो से की जारी रही है।

जिसके बाद सलमान दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के सह निर्माता भी सलमान हैं। इसीलिए सलमान इस बार फिल्म की हर बारीकी पर खुद ध्यान दे रहे हैं। यंहा तक की फिल्म के डायलॉग्स भी खुद लिख रहे हैं।

इस बात का खुलासा किच्छा सुदीप ने अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म पहलवान के प्रमोशन के वक्त दिए एक इंटरव्यू में किया। किच्छा फिल्म दबंग 3 में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। वह बताते हैं की सलमान सेट पर लगातार फिल्म के डायलॉग्स लिखते रहते हैं और उन्हें और भी बेहतर बनाते रहते हैं।