17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमेटी, गौतम अडानी ने...

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमेटी, गौतम अडानी ने ट्वीट करके फैसले का किया स्वागत

8

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया. देश की सबसे बड़ी अदालत का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाए. उद्योगपति गौतम अडानी ने इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि ‘सत्य की जीत’ होगी

गौतम अडानी ने ट्विटर पर लिखा, ‘अडानी समूह माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करता है. ये समयबद्ध तरीके से मामले को अंतिम पड़ाव पर पहुंचाएगा. ‘सत्यमेव जयते’.

 

ReadAlso;भारत ही नहीं विदेश में भी मिलेगी अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी, सुरक्षा का खर्च खुद उठाएगा अंबानी परिवार

निवेशकों की सुरक्षा के लिए जांच जरूरी

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी. परदीवाला ने मामले की सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निवेशकों की सुरक्षा के लिए ये जांच जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को ही इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं प्रस्तावित जांच कमेटी में शामिल विशेषज्ञों के नाम की सूची एक सील कवर में स्वीकार करने से मना कर दिया था. सु्प्रीम कोर्ट का कहना था कि वह इस मामले में पूरी पारदर्शिता चाहती है, ताकि निवेशकों के हितों की सुरक्षा हो सके.