17.6 C
New York
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारत की आत्मा को बचाने के लिए धन्यवाद दिल्ली: प्रशांत किशोर

भारत की आत्मा को बचाने के लिए धन्यवाद दिल्ली: प्रशांत किशोर

6

आम आदमी पार्टी के प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता की ओर फिर से बढ़ने के बीच प्रशांत किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी ‘‘भारत की आत्मा को बचाने के लिए उठ खड़ी हुई है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत की आत्मा को बचाने के वास्ते उठ खड़े होने के लिए धन्यवाद दिल्ली।’’

किशोर के संगठन आई-पैक ने आप के प्रचार अभियान का प्रबंधन किया था। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर किशोर मोदी सरकार के कटु आलोचक रहे हैं। उन्हें हाल में भाजपा के सहयोगी घटक जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था।