17.6 C
New York
Wednesday, November 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकी को उतारा मौत के...

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकी को उतारा मौत के घाट

5

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के नदीगाम इलाके में  सेना को बड़ी कामयाबी हाशिल हुई, सेना ने चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया।  इस बार की जानकारी Kashmir Zone Police ने ट्वीट कर दी है। बुधवार को जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

शोपियां जिले के नदीगाम में आतंकियों की सूचना के बाद पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। कई लोगों से पूछताछ की भी गई। इस बीच  जब एक इलाके में सुरक्षाबल पहुंचे तो वहां मौजूद आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। कश्मीर पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। दरअसल सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। संयुक्त अभियान चलाया गया।