श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट जारी, कुछ ही देर में परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर

0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। उन्हें मुकेश अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से वापस मुंबई लाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी दो घंटे बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके परिवार को सौंपा जाएगा। दुबई से भारत के मुंबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने में अभी और भी कई प्रक्रियाएं हैं जिससे उन्हें वापस अपने देश लाने में वक्त लग सकता है।

सुबह ऐसी खबरें थीं कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर करीब दो-तीन बजे तक भारत पहुंच जाएगा। लेकिन ताजा अपडेट ये है कि अभी श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत पहुँचने में काफी वक्त लगेगा और देर शाम से पहले भारत पहुँचने  की उम्मीद नहीं है। श्रीदेवी के पोस्टमार्टम का बाद मौत के कारणों की जांच के लिए कई लैब परीक्षण किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट का दुबई पुलिस इंतज़ार कर रही है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम हो चुका है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत हाई अटैक आने की वजह से हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत को लेकर कोई भी संदेह नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी के शरीर में किसी भी प्रकार के जहर का अंश नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें भारत लाने में करीब 8 घंटे का ज्यादा का समय लगेगा।

बता दें कि दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात 11 बजे दुबई में निधन हो गया। 54 वर्षीय अभिनेत्री दुबई में अपने भांजे की शादी में गई थी। हादसे के वक्त उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी उनके साथ थी।