साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा चैतन्या फिर शादी को तैयार,  दोबारा किसी अभिनेत्री से नही करेंगे शादी

0

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा चैतन्या फिर से सेटल डाउन होने और दूसरी शादी के लिए खुद को इमोशनली और मेंटली तैयार कर रहे हैं। अब नागा के फिर से शादी करने की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा।

बात करें नागा और समांथा की तो, 2017 में गोवा में उन्होंने धूमधाम से शादी की थी। इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु को फैंस बेहद पसंद करते थे।

हालांकि, बीते साल इस कपल के अचानक अलग होने के फैसले ने हर किसी को हैरान पर दिया। 4 साल लंबी अपनी शादी के खत्म करने का एलान करते हुए दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। इस खबर को सुन जहां कई फैंस दुखी हुए तो वहीं कुछ के लिए इस पर यकीन करना नामुमकिन था। इस कपल को अलग हुए समय हो चुका है। इसी बीच अब सामने आई एक और खबर से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य काफी टूट गए थे। यही वजह है कि अब वह दोबारा किसी अभिनेत्री से शादी नहीं करना चाहते। इस खबर को सुनने के बाद नागा के फैंस हैरान जरूर होंगे लेकिन साथ ही वह अपने चहेते स्टार के लिए खुश भी होंगे। ऐसे में अब सभी जल्द ही इस खबर पर मुहर लगने का इंतजार कर रहे हैं।

नागा और समांथा शादी करने से पहले काफी सालों तक बहुत अच्छे दोस्त रहे थे। दोनों रिलेशनशिप में थे। नागा चैतन्या समांथा से पहले एक्ट्रेस श्रुति हसन को डेट कर चुके हैं। दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस थे लेकिन उनकी शादी नहीं पाई थी। नागा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आमिर खान स्टार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। इस मूवी में नागा अहम रोल निभाते दिखेंगे समांथा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वे Citadel  के देसी वर्जन में एक्टर वरुण धवन संग नजर आएंगी समांथा के इस प्रोजेक्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।