17.6 C
New York
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर श्रध्दा और सुशांत के छिछोरे की धाकड़ कमाई जारी

बॉक्स ऑफिस पर श्रध्दा और सुशांत के छिछोरे की धाकड़ कमाई जारी

4

श्रध्दा कपूर और सुशांत स्टारर फिल्म छिछोरे की दूसरे हफ्ते भी अच्छी-खासी कमाई कर रही है। फिल्म ने जहां पहले हफ्ते में 68.83 करोड़ कमाए थे। वहीं दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 25.23 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म छिछोरे की 10 दिन में कुल कमाई 94.06 करोड़ हो गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा कर लिखा-” छिछोरे थमने का नाम नहीं ले रही है। दूसरा वीकेंड फिल्म के लिए अहम था क्योंकि इसकी टक्कर ड्रीम गर्ल से थी। मगर अद्भुत कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को छिछोरे ने 5.34 करोड़, शनिवार को 9.42 करोड़ और रविवार को 10.47 करोड़ कमाए ”।