17.6 C
New York
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मजदूरों के लिए ये नीलाम कर रही सोनाक्षी सिन्हा

मजदूरों के लिए ये नीलाम कर रही सोनाक्षी सिन्हा

2

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कोरोना वायरस से फ्रंटलाइन पर जंग लड़ रहे डॉक्टर्स के लिए 1000 पीपीई किट्स दान किए। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने नीलामी की फैसला भी किया है और वो इससे होने वाली कमाई को जरुरतमंदों के लिए राशन किट्स के लिए दान कर देंगी। जी हां, उन्होंने अपने आर्टवर्क्स नीलाम करने का फैसला किया है और इसके फंड का इस्तेमाल दिहाड़ी मजदूरों के लिए किया जाएगा।

बता दें कि सोनाक्षी, अंषुला कपूर के साथ यह काम कर रही हैं। अंषुला कपूर के फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म Fankind कोरोना वायरस की इस जंग में कई अलग अलग तरीकों से फंड जुटा रहा है। अब इस Fankind की ओर से ही सोनीक्षा सिन्हा के आर्टवर्क्स नीलाम किए जाएंगे। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा आर्ट में माहिर हैं और कई बार उन्होंने अपने स्कैच के वीडियो और फोटोज भी शेयर किए हैं।