17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सिद्धारमैया ने हिंदुओं पर की ऐसी टिप्पणी

सिद्धारमैया ने हिंदुओं पर की ऐसी टिप्पणी

4

कांग्रेस के नेताओं ने विवादों में रहने की कसम खाई है। कांग्रेस अभी दिग्विजय सिंह के विवादों से बाहर निकली नहीं थी कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस कि मुश्किलेंं और बढ़ा दी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि उन्हें वैसे लोगों से डर लगता है, जो अपने माथे पर लंबा टीका लगाते हैं। उन्होंने कर्नाटक के बादामी में एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं वैसे लोगों से डरा हुआ हूं, जो अपने माथे पर कुमकुम या भस्म का लंबा टीका लगाते हैं।

आपको बतो दें कि सिद्धारमैया पहले भी विवादों में रहे हैं। पिछले महीने ही एक जनसंवाद कार्यक्रम में सिद्धारमैया द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की थी। कार्यक्रम के दौरान यह महिला पूर्व सीएम के पास शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी बात शुरू की, सिद्धारमैया भड़क गए और महिला के हाथ से माइक छीन लिया। इस बीच सिद्धारमैया ने महिला से अभद्रता भी की और फिर उनपर चिल्लाते हुए बैठने को कहा था।